त्योहारों के दृष्टिगत डीएम ने की पीस कमेटी की बैठक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। श्रावण मास, महाशिवरात्रि, नागपंचमी और मुहर्रम पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि महराजगंज एक बेहद शांतिपूर्ण और अमन पसंद जनपद है। त्योहारों में भी जनपद का इतिहास अपवादों को छोड़कर शांतिपूर्ण ही रहा है और हम सबको पूर्ण विश्वास है कि अपनी परम्परा को जनपद के नागरिक आगे भी कायम रखेंगे और आगामी त्यौहार भी सकुशल सम्पन्न होंगे।
उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुहर्रम और कांवड़ यात्रा के दौरान जुलूस अथवा अन्य किसी प्रकार के धार्मिक आयोजन की जानकारी पुलिस और प्रशासन को अवश्य उपलब्ध कराएं। किसी पक्ष को आपत्ति की स्थिति में स्वयं कोई निर्णय करने के बजाय अनिवार्य रूप से पुलिस–प्रशासन को अवगत कराएं। विवाद का न्यायोचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। कोई भी आयोजन प्रशासन की पूर्व अनुमति से ही करें। पारंपरिक आयोजन के संदर्भ में भी आयोजन समिति, जुलूस की तिथि, स्थान, अनुमानित लोगों की संख्या आदि का पूर्ण विवरण एसडीएम अथवा संबंधित थाने में उपलब्ध करा दें। उन्होंने ताजियों की ऊंचाई निर्धारित सीमा में ही रखने का निर्देश दिया। आयोजन स्थलों पर साफ–सफाई, पेयजल, अग्निशमन, मार्गों की सफाई आदि हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। ताजिया जुलूस वाले मार्गों में विद्युत तारों को व्यवस्थित करने हेतु विद्युत विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने इस दौरान मेडिकल टीमों को भी सक्रिय रखने के लिए कहा। श्रावण मास के दृष्टिगत भी श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक इंतजाम और मंदिरों की साफ–सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सक्रिय और सतर्क रहें, ताकि किसी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।
पुलिस अधीक्षक भी दोनो पक्षों को संबोधित करते हुए परस्पर भाई-चारे के साथ आगामी पर्वों को मनाने की अपील की। कहा कि किसी प्रकार की भ्रामक खबर को फैलाने अथवा उसके प्रभाव में आने से बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की भ्रामक और झूठी खबरों पर कड़ी नजर है और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करते हुए कड़ी नजर रखने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीजे आदि के इस्तेमाल के दौरान ध्वनि तीव्रता को निर्धारित सीमा में सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। त्योहारों की आड़ में ठगी करने वाले गिरोहों पर भी कड़ी निगरानी रखें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आयोजक प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके, अन्यथा उनकी भी जवाबदेही सुनिश्चित की जायेगी। कहा कि विगत में प्रशासन को जनपद के दोनो समुदायों के गणमान्य लोगों का बराबर सहयोग व समर्थन मिलता रहा है। प्रशासन द्वारा सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं, ताकि कोई अप्रिय स्थिति पैदा न होने पाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने का निर्देश दिया।
इससे पूर्व दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने पीस कमेटी को संबोधित किया और विभिन्न बिंदुओं से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। दोनों समुदायों के प्रबुद्धजनों ने वरिष्ठ अधिकारियों को आस्वस्त किया कि आगामी त्यौहारों को परस्पर सद्भावना व भाई-चारे के साथ मनाया जाएगा। बैठक का संचालन शमशुल हुदा ने किया।
बैठक में सभी एसडीएम,सीओ,ईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व दोनों समुदायों के संभ्रांत लोग उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

21 hours ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

2 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 days ago