डीएम ने की विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक

एमऒ वाईसी सिसवा को स्पष्टीकरण जारी कर विभागीय कार्यवाही का निर्देश

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के संदर्भ में जनपद स्तरीय अन्तर विभागीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नीना वर्मा द्वारा अब तक एई0एस0, जे0ई0, मलेरिया ,डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार आदि से ग्रसित मरीजों एवं मौतों के बावत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी द्वारा समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों, समस्त ईओ, डीपीआरओ, बेसिक शिक्षा अधिकारी व मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी वार्डों, गांवों व विद्यालयों में झाड़ियों की कटाई, फागिंग व दवाओं का छिड़काव और साफ सफाई को सुनिश्चित करें। इस विषय मे उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर को जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम द्वारा उक्त कार्यों की जांच की जाएगी और कमी मिलने पर सम्बंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को आबादी में स्थापित बाड़ा को आबादी से बाहर स्थापित करने और उनकी सूची बनाने का निर्देश दिया तथा विगत वर्ष की तुलना में जेई/एईएस के मामलों में बढ़ोत्तरी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल स्थिति में सुधार हेतु प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया।बैठक में बिना पूर्व सूचना के एमओवाईसी सिसवा को स्पष्टीकरण जारी कर विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया।
विशेष संचारी रोग अभियान 03 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक और दस्तक अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित होगा।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीना वर्मा, डीपीआरओ यावर अब्बास, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार, सहित सभी एमऒवाईसी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

4 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

10 hours ago