Categories: Uncategorized

डीएम ने की विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
जिलाधिकारी ने विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से लेते हुए निर्देशित किया कि जिन निर्माण परियोजनाओं में प्राप्त धनराशि का 75% उपभोग किया जा चुका है, उनमें शासन को यूसी प्रेषित करें। सभी कार्यदायी संस्थाएं अनारंभ परियोजनाओं को आरंभ करें। जिला क्रीड़ा स्टेडियम महराजगंज की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनमें उनके द्वारा गठित तकनीकी जांच समिति के माध्यम से जांच और जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत ही हैंड ओवर की कार्यवाही करें।उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं 85% प्रतिशत तक पूर्ण हो गई हैं, उनको एक माह के भीतर पूर्ण करें।
इस दौरान बैठक में सीडीओ अनुराज जैन, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शीश कुमार, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

2023 बैच के आईपीएस अरुण कुमार एस ने सीओ कैंट का पदभार संभाला

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…

10 hours ago

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं 40 महिलाओं की फरियाद

घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…

11 hours ago

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता: जनक नंदिनी

महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…

11 hours ago

यूपीएसआई परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…

11 hours ago

जनगणना–2027 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण शुरू

कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…

11 hours ago

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

1 day ago