डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में की पीस कमेटी की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद महराजगंज एक शांतिप्रिय जिला है और पूर्ण विश्वास है कि श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सभी लोग मिलकर प्रेम और भाई-चारे के साथ मनाएंगे। लेकिन इसके लिए परस्पर सहयोग व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने दोनो समुदायों के प्रबुद्धजनों से अनुरोध किया कि लोगों को विशेषकर युवाओं को प्रेरित करें कि परस्पर मेल-जोल और भाईचारे के साथ इस उत्सव को मनाएं और कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो।
उन्होंने सभी एसडीएम और सीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सीसीटीवी की क्रियाशीलता सुनिश्चित करें। जुलूस आदि की पूर्व अनुमति हेतु निर्देशित कर दें और जुलूस के दौरान आवश्यक दिशा निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने जिला अग्निशमन अधिकारी को 22 जनवरी को सभी दमकल गाड़ियों को क्रियाशील और सक्रिय रखने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा एसडीएम–सीओ भ्रमणशील रहें। जिला आबकारी अधिकारी को शराब की दुकानों के बंदी के निर्देशों का शत–प्रतिशत अनुपालन सख्ती के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
सभी ईओ और डीपीआरओ को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मंदिरों की साफ–सफाई को सुनिश्चित कराएं। मंदिरों पर पेयजल की व्यवस्था को सुनिश्चित कराएं। कूड़ा निस्तारण की भी उपयुक्त व्यवस्था शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुनिश्चित कराएं। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पालन सुनिश्चित करें और परस्पर समन्वय के साथ काम करें । साथ ही जनता के साथ भी संवाद बनाये रखें
पुलिस अधीक्षक ने सभी संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी पुलिस आसूचना तंत्र के माध्यम से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीमावर्ती थानों में विशेष सतर्कता और शराब, मादक पदार्थों पर नियंत्रण का निर्देश दिया ताकि त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराया जा सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखते हुए शरारती तत्वों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही का निर्देश दिया। उन्होंने दोनो समुदायों से भी किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा घटना की सूचना मिलने पर तत्काल जिला और पुलिस प्रशासन को सूचित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों से कठोरता से निपटा जाएगा।
इससे पूर्व दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने पीस कमेटी को संबोधित किया और दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को आश्वस्त कराया कि आगामी त्यौहारों को परस्पर सद्भावना व भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। बैठक का संचालन शमशुल हुदा ने किया।
इस दौरान सभी एसडीएम,सीओ,ईओ,थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित अधिकारी व दोनों समुदायों के संभ्रांत जन उपस्थित रहें।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

16 minutes ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

41 minutes ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

60 minutes ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

1 hour ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

5 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

5 hours ago