डीएम ने की सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक, दिया आवश्यक निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि मुख्य सड़क मार्गों के किनारे संकेतक बोर्ड को लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि सड़क यातायात सुरक्षित हो और आम जनमानस को यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो।भटहट- महराजगंज, महराजगंज-फरेंदा, निचलौल -झुलनीपुर,- ठूठीबारी-नौतनवां और शिकारपुर-सिंदुरिया मार्ग पर प्राथमिकता के आधार पर संकेतक बोर्ड लगवाना सुनिश्चित करें। साथ ही सुरक्षित आवागमन के दृष्टिगत अन्य आवश्यक उपायों को भी सुनिश्चित करें। पीडब्ल्यूडी की सड़कों पर ब्लैक स्पॉट को समाप्त करने का भी निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी द्वारा आश्वस्त किया गया कि यथाशीघ्र निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने मासिक बैठक में एआरटीओ को निर्देशित किया कि गाड़ियों की फिटनेस जांच गुणवत्तापूर्ण हो, इसको सुनिश्चित कराएं। मानक के अनुरूप न पाए जाने की दशा में उन्हें सीज करने की भी कार्यवाही करें। उन्होंने पुलिस व एआरटीओ को यातायात नियमों का पालन सख्ती के साथ करवाने का निर्देश दिया। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु व्यापक स्तर पर जन जागरुकता कार्यक्रम चलाने का भी निर्देश दिया।उन्होंने यह भी कहा कि एक व्यक्ति के साथ उसका पूरा परिवार जुड़ा होता है और सड़क हादसों में प्रायः युवा वर्ग ही दुर्घटना का शिकार होता है, जिसका दुष्प्रभाव कहीं ज्यादा होता है। इसलिए सड़कों को सुरक्षित बनाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के साथ विभाग लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।
इस दौरान बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

22 minutes ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

3 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

4 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

10 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

10 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

10 hours ago