महराजगंज महोत्सव की सफलता के लिए डीएम ने की बैठक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) ‌। जनपद महराजगंज के स्थापना दिवस 02 अक्टूबर के अवसर पर जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित 01 अक्टूबर से 03 अक्टूबर तक महराजगंज महोत्सव के सफल आयोजन हेतु कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी, सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारीगण अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति करना सुनिश्चित करें ताकि महोत्सव को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।
जिलाधिकारी द्वारा महराजगंज महोत्सव के कार्यक्रम को प्रस्तावित करते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू पी0जी0 कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रत्येक दिन के कार्यक्रमों को चार सत्रों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में उद्‌घाटन समारोह, अन्तर विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वितीय सत्र में अन्तर विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नाटक तृतीय सत्र में एवं चतुर्थ सत्र में सांस्कृतिक संन्धा अनूप जलोटा की प्रस्तुति प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि दूसरे दिन भी चार सत्रों में कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे जिसमे मुख्य कार्यक्रम भोजपुरी संध्या , कलर्स आफ इण्डिया सभी राज्यों की नृत्य कलाये हैं। इसी प्रकार महोत्सव के तीसरे दिन भी चार सत्रों में कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी जिसमें सांस्कृतिक संध्या कैलाश खेर की प्रस्तुति मुख्य रूप से आकर्षक का केन्द्र रहेगा।
इस अवसर पर महोत्सव में नामित सभी विभागीय अधिकारी एवं महाविद्यालय के , अध्यापक तथा स्वयं सेवी संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

4 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

4 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

4 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

5 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

5 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

5 hours ago