कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने किया सीएम डैशबोर्ड के प्रगति की समीक्षा बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विकास कार्यों संबंधी विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति के कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की गई।
जिलाधिकारी ने पंचायतीराज, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, सहकारिता, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, उद्योग सहित विभिन्न विभागों की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की।
मुख्य विकास अधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर विकास में प्रथम स्थान मिलने पर सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सबके प्रयास से जनपद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। हम लोगों को इसी प्रयास को बनाए रखने की आवश्यकता है।उन्होंने पीएम सूर्यघर में प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए प्रगति को बढ़ाने का निर्देश दिया एक्सईएन हाइडिल को निर्देशित किया कि खराब ट्रांसफार्मर को समय सीमा में बदलवाएं और रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने एंबुलेंस सेवा 102 में जनपद की रैंकिंग गिरने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सर्विस प्रदाता कंपनी के मानदेय में कटौती करने और नोडल अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। सीएमओ को निर्देशित किया कि समीक्षा कर एंबुलेंस सेवा 102 की समयांतर्गत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में अपूर्ण आवासों का स्थलीय निरीक्षण कराते हुए अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि प्रगति न खराब होने पाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने 12 सितंबर को प्रस्तावित दिशा की बैठक के दृष्टिगत सभी विभागों को अपनी तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दिशा की बैठक जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण मंच है। इसलिए सभी लोग विगत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन आख्या के साथ उपस्थित हों।
इस दौरान बैठक में डीएफओ निरंजन सुर्वे राजेन्द्र, सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, पीडी रामदरश चौधरी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कन्हैया यादव, बीएसए ऋद्धि पाण्डेय, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

4 hours ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

4 hours ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

7 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

7 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

7 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

7 hours ago