डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदायी संस्थाओं के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण परियोजनाओं के प्रगति की जानकारी ली और कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता और परियोजना प्रबंधक नियमित समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को ससमय पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण और समयांतर्गत पूर्ण करें। उन्होंने कहा जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं, उनमें थर्ड पार्टी ऑडिट कराते हुए हैंडओवर की प्रक्रिया कार्यदाई संस्था पूर्ण करे। 85% से अधिक पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं को अगस्त माह के अंत तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। वन विभाग द्वारा संचालित निर्माण कार्यों के तकनीकी जांच हेतु लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की टीम गठित करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को पूर्ण हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया।
समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय में स्टाफ आवास को सितंबर माह तक पूर्ण करने हेतु यूपीआरएनएसएस को निर्देशित किया। उन्होंने एक्सईएन सिंचाई खंड प्रथम को रोहिन नदी पर निर्माणाधीन बैराज सहित अन्य परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट को उनके समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। धानी में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल पर भूमि उपलब्ध कराने हेतु उपजिलाधिकारी फरेंदा को निर्देशित किया।
बैठक में सीएलडीएफ़ की ओर से किसी को न भेजे जाने पर जिलाधिकारी ने एक्सईएन को चेतावनी पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी करुणाकर अदीब, एसीएमओ डॉ राजेंद्र प्रसाद, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता, एक्सईएन जल निगम आतिफ हुसैन सहित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

क्या कहता है आपका मूलांक? जानें इस सप्ताह का अंक ज्योतिष भविष्यफल

साप्ताहिक मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफल, जानें इस सप्ताह का…

46 minutes ago

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: विश्व इतिहास में आज का दिन क्यों खास है?

22 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ: समय की धारा में एक दिनइतिहास सीधी रेखा नहीं है;…

1 hour ago

जानिए आज का राहुकाल और शुभ मुहूर्त एक नजर में

🕉️ Panchang 22 February 2026 (रविवार) – संपूर्ण वैदिक पंचांगतिथि: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पंचमी (11:10…

2 hours ago

ट्रैक्टर विवाद बना बवाल, दलित बस्ती में आगजनी से दहशत

फायरिंग और आगजनी, प्रधान के बेटे पर आरोप कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश…

3 hours ago

बृज भूषण शरण सिंह का बड़ा बयान: “मेरे हाथ से एक हत्या हुई”

बृज भूषण शरण सिंह गोंडा/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। गोंडा से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व…

4 hours ago

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

4 hours ago