महराजगंज महोत्सव के आयोजन हेतु डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में आज महराजगंज महोत्सव के आयोजन पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने आयोजन को बेहतर बनाने के संदर्भ में सभी अधिकारियों को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने निर्देशित किया प्रमुख कार्यक्रमो और व्यवस्थाओं से संबंधित समितियों का गठन करते हुए तैयारियों को शुरू कर दें। उन्होंने पार्किंग स्थलों को चिन्हित करने के लिए कहा साथ ही शिल्पग्राम हेतु विभिन्न स्टालों के लिए संबंधित जिलों से संपर्क करने का निर्देश दिया। उन्होंने इस बार महराजगंज के शिल्प, संगीत, व्यंजनों आदि को विशेष महत्व देने के लिए तथा महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने हेतु सभी को जुटने के लिए कहा। आयोजन से नागरिक समूहों को भी जोड़ने का निर्देश दिया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, डीडीओ करुणाकर अदीब, एसडीएम सदर रमेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, एआर कॉपरेटिव सुनील गुप्ता, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

3 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

3 hours ago

बाढ़ के बीच बदला शिक्षकों के ट्रांसफर का शेड्यूल, जानें नई तारीखें

बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…

3 hours ago

देवभूमि में आसमान से सफर की तैयारी, 51 रोपवे परियोजनाओं से बदलेगा पहाड़ों का परिवहन

उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…

3 hours ago

वाराणसी में ATS का बड़ा ऑपरेशन, 30 लाख के इनामी TPC कमांडर बृजेश गंझू की मौत

https://twitter.com/ANI/status/2101582385468895527?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101582385468895527%7Ctwgr%5Ea036b71a0b25bab54e2c08e57c3608954dceed97%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-30978208441138787552.ampproject.net%2F2608131752000%2Fframe.html वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार तड़के उत्तर प्रदेश एटीएस…

4 hours ago

मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW बनी हादसे का शिकार, तीन ने गंवाई जान

नशे में ड्राइविंग या तेज रफ्तार बनी वजह? पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का…

4 hours ago