बोर्ड परीक्षा को सकुशल व शुचितापूर्ण संपन्न कराने हेतु डीएम ने अधिकारियों संग की बैठक

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 22 फरवरी से आरंभ होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा को सकुशल, शुचितापूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों सहित पुलिस अधिकारियों के साथ जीएसवीएस इंटर कॉलेज सभागार में बैठक की गई ।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा प्रतिभा का इम्तिहान है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में तैनात सभी अधिकारी सतर्क और सक्रिय रहें क्योंकि छोटी सी भी गलती परीक्षा की शुचिता को प्रभावित कर सकती है। इसलिए सभी लोगों को विशेष रूप से संवेदनशील रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर पेय जल और साफ–सुथरे शौचालय की भी व्यवस्था हो और परीक्षा कक्षों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के एक दिन पहले सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर यदि कोई कमी हो तो ससमय ठीक करा लें अथवा गेट के अन्दर प्रतिबंधित सामग्री नही जानी चाहिए । सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा के संदर्भ में जारी निर्देशों का अध्ययन ठीक से कर लें और सभी निर्देशों का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित करें।
इससे पूर्व डीआईओएस अमरनाथ राय द्वारा सभी मजिस्ट्रेट को सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
इस दौरान उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, सीओ सदर आभा सिंह, सभी एसडीएम, सभी सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

13 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

14 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

14 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

14 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

15 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

2 days ago