भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में आयोजित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।भारत – नेपाल मैत्री संस्कृति के कार्यक्रमों का दो दिवसीय सेमिनार/ गोष्ठी का आयोजन जवाहर लाल नेहरू पी जी कालेज के प्रांगण में मुख्य अतिथि शंकर सिंह एस एस बी कमाण्डेण्ट 22 वीं वाहिनी व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्षा डॉ पुष्प लता मंगल व पी जी कालेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्कृति व पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक राजेश अहिवार द्वारा अधिकारियों एवं अतिथियों को साल व पुष्प अर्पित कर स्वागत किया गया।
सहायक निदेशक संस्कृति एवं पर्यटन ने अपने स्वागत सम्बोधन में भारत नेपाल मैत्री सम्बन्धो की व्याख्या करते हुए कहा कि जनकपुर और अयोध्या भारत व नेपाल की ऐसा सम्बन्ध बनाता जो आदि काल तक भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि यह भारत -नेपाल मैत्री यात्रा 8 जनपद होते हुए 21दिनो तक चलेगा। उन्होंने कहा कि आज हम दोनों देश अलग अलग दिखाई दे रहे परन्तु एक शरीर और आत्मा को परिभाषित करता है नेपाल से बहुत नदियां हमारे जीवन दायिनी के रूप में कार्य कर रही है। दोनों की संस्कृति एक दूसरे से अलग नही आपस में मेल खाती है।
एसएसबी कमाण्डेण्ट शंकर सिंह महराजगंज 22 वीं वाहिनी ने कहा कि 43 किमी की भारत -नेपाल की खुली सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी एवं संस्कृति तथा रोटी बेटी का सम्बन्ध यह प्रतिक है कि दोनों देश आपसी सहयोग से आगे बढ़ रहा है । दोनों देशों के सीमा खुला होने से आपसी रिश्तों से आना जाना लगातार जारी रहता है जिससे सुरक्षा ब्यवस्था को और सुरक्षित किया जा रहा।
पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत नेपाल सरकार द्वारा संस्कृत को और मधुर स्थापित करने की दिशा में यह मैत्री महोत्सव का आयोजन कर विशेष कर दिया है जिससे यह साबित हो रहा कि जो हमारे रिश्ते है वह बहुत मजबूत और शक्तिशाली तथा प्राचीन है जिसे हम आज और प्रागंण और संस्कृति परिकल्पना से दोनों देश की सुरक्षा व संस्कृति का मेल एवं मजबूती बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी किसी भी कार्य में पहले काम आता है भले ही अमेरिका एवं रूस से सम्बन्ध बहुत अच्छा है परन्तु पड़ोसी नेपाल पहले आयेगा। चीन चाहे कितना भी कुटनीति अपना ले, लेकिन नेपाल पहले काम आयेगा। दोनों देशों की सुरक्षा ब्यवस्था में दोनों देश के जवानों की मित्रता बहुत ही सराहनीय है आपसी मेल-जोल से कार्य करते है।
भारत नेपाल मैत्री संस्कृति महोत्सव में दोनों देशों के कलाकारो द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो में नेपाल खाटू नृत्य, उ0 प्र0 के कलाकारो ने रघुबीरा नृत्य नाटिका,लोक गीत,राई नृत्य व लोक गायन तथा स्थानीय कलाकारों ने अपने कलाईयों के माध्यम से समा बाध दिया। इस दौरान पी जी कालेज के सभी प्रोफेसर, छात्र व छात्राएं व आम जनता भारी संख्या में उपस्थित रहें। मंच का संचालन शान्तिशरण मिश्र द्वारा किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

10 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

10 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago