महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं कई शुभ योग,होगा विशेष कल्याण करने वाला – आचार्य अजय शुक्ल

महाशिवरात्रि पर्व आठ मार्च को

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जो इस व्रत को करने वाले भक्तों के सर्व दुःख व कष्ट हरण कर कल्याण करने वाले होंगे।उक्त बातें बताते हुए जयराम धाम मंगराइच के आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि 8 मार्च को इस वर्ष यह त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन स्वार्थ सिद्धि योग सहित कई योग बन रहे हैं इस दिन पूजा अर्चना व व्रत रखना बहुत ही शुभ फल प्राप्त करने वाला होगा।पंचाग के अनुसार महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन बाबा भोलेनाथ व मां पार्वती जी का विवाह हुआ था। शिवपुराण के अनुसार इस दिन विवाहित जीवन जीने वाले लोग सपत्नीक व्रत रखकर पूजा अर्चना करते हैं तो उनके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाता है। इस बार शिव योग ,सिद्धि योग के साथ ही श्रवण नक्षत्र भी है जो इस महाशिवरात्रि पर्व के महत्व को और बढ़ा दिया है। बाबा भोलेनाथ के जो भक्त पवित्र मन से इनकी आराधना करते हैं उन बहुत ही शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।बाबा का जलाभिषेक कभी भी शाम को नही करना चाहिए। सबसे उत्तम समय ब्रम्ह मुहूर्त से लेकर दोपहर 11 बजे तक का जलाभिषेक करना सबसे अधिक शुभफलदायी होता है।बाबा भोलेनाथ को पूजा करने के लिए बेलपत्र, भांग,मदार फूल, धतूरा, अक्षत (खण्डित अक्षत नही),चंदन आदि प्रिय हैं इससे यह शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।भूल कर भी इन्हें लाल रंग के फूल, केतकी,चंपा और केवड़े का फूल नही अर्पित करना चाहिए।शास्त्रों में यह वर्जित है,शिवलिंग पर सिंदूर नही चढ़ाना चाहिए। भगवान शिव के लिंग के श्रृंगार के पश्चात जलाभिषेक करना शास्त्रों में पूर्णतः वर्जित है।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

2 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

2 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

6 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

6 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

1 day ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

1 day ago