रायगढ़ के पोलादपुर तालुका में टूरिस्ट अस्पताल बनाने की मांग

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
ऐतिहासिक विरासत वाले रायगढ़ के पोलादपुर तालुका में पर्यटकों की भीड़ निरंतर बढ़ती जा रही है। प्रति दिन हजारों पर्यटकों का आवागमन शुरू है।छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक और कई रणसंग्राम में विजय के गवाह रहे रायगढ़ किला, सूबेदार तानाजी मालुसरे, सूर्याजी मालुसरे की समाधि और तालुका के रास्ते में पड़ने वाले प्रतापगढ़, महाबलेश्वर जैसे स्थानों का पर्यटक दौरा कर रहे हैं,लेकिन इस संपूर्ण परिसर में कोई अस्पताल नहीं है। बताया जाता है कि पोलादपुर तालुका के ग्रामीणों और पर्यटकों के तत्काल इलाज के लिए कोई भी अस्पताल नहीं है । जिसके कारण मरीजों को इलाज के लिए शहर में लेकर जाना पड़ता था। बताया जाता है कि कभी कभी मरीजों का बुरा हाल हो जाता है।
इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर, चिकित्सा सहायता केंद्र के मुख्य अधिकारी जो पिछले दो वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों के लिए काम कर रहे हैं, वे जल्द ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत से मिलकर एक पर्यटक अस्पताल की मांग करेंगे। वहीं चिकित्सा केंद्र में कार्य कर रहे कृष्णा कदम (केके)
ने बताया कि अगर पोलादपुर तालुका में ग्रामीण मरीजों के इलाज के लिए एक अच्छा अस्पताल स्थापित किया जाए तो मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। कदम जल्द ही चिकित्सा सहायता केंद्र की ओर से स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत से मिलकर इस तालुका में टूरिस्ट अस्पताल बनाने की मांग करेंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

7 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

7 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

7 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

8 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

8 hours ago