महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा डीएल आरसी व डीएलवीसी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने ऋण जमा अनुपात की जानकारी ली। एलडीएम महराजगंज ने अवगत कराया कि जनपद का ऋण जमा अनुपात जो मार्च 2024 में लगभग 65.99 प्रतिशत था, दिसंबर में बढ़कर 70.39 प्रतिशत है। उन्होंने जनपद के ऋण जमा अनुपात में सुधार पर संतोष व्यक्त किया। लेकिन पीएनबी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया,व भारतीय स्टेट बैंक को अपने ऋण जमा अनुपात में सुधार हेतु कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने वार्षिक ऋण योजना के सापेक्ष 80% से कम प्रगति वाले बैंकों के जिला समन्वयकों को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्राथमिक क्षेत्र ऋण के वितरण में तेजी लाने का निर्देश देते हुए एलडीएम को खराब प्रदर्शन करने वाले शाखा प्रबंधकों की प्रगति से एसएल बीसी को अवगत कराने निर्देशित किया।
उन्होंने मत्स्य व पशु पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत ज्यादा से ज्यादा ऋण वितरण का निर्देश दिया। उन्होंने कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि पीएम स्व निधि सहित विभिन्न योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदन आवश्यक रूप से लंबित न रहें और आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी विकासअभियान के तहत ऋण वितरण स्वीकृति व वितरण की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रगति को बढ़ाने का निर्देश दिया। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत प्राप्त लक्ष्य 1000 के सापेक्ष कुल ऋण स्वीकृति 949 रहा, जबकि 506 मामलों में ऋण वितरण किया जा चुका है।
उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि सहित अन्य योजनाओं के तहत लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कृषि अवसंरचना कोष योजना के तहत भी ऋण वितरण को तेज करने का निर्देश दिया।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, एलडीएम महराजगंज भूपेंद्र नाथ मिश्रा, एलडीओ आरबीआई जितेंद्र , उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…