Categories: Uncategorized

वार्षिकोत्सव में होनहार छात्रों को किया गया पुरस्कृत

बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को विकास खण्ड बरहज क्षेत्र में स्थित पीएम श्रीकंपोजिट विद्यालय बारा दीक्षित में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि हृदयेश दीक्षित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिवम्, नंदिनी जायसवाल,रीतू मद्धेशिया, हिमांशु, विजय, अनामिका, रचना, खुशी,जुली पटेल, शिवांगी,रिया, नितेश,रोहन आदि छात्र-छात्राओं ने मनोरंजन और ज्ञान से परिपूर्ण मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर, उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हृदयेश दीक्षित ने कहा कि सभी अविभावकों और क्षेत्र वासियों को सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने चाहिए, जिससे योग्य एवं प्रशिक्षित अध्यापकों के दिशा निर्देशन में उनका सर्वांगीण विकास हो तथा होनहारों की प्रतिभा को निखारने का मार्ग प्रशस्त हो सके। विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल आज के भौतिक परिवेश और शैक्षिक गुणवत्ता दोनों में प्राईवेट स्कूलों से कम नहीं हैं।पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में सभी लोग अपने बच्चों का नामांकन करायें और सरकार की सुविधाओं का लाभ लेते हुए अपने बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाएं। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के नोडल नौशाद अहमद ने आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के बारे में विस्तार से बताते हुए, अविभावकों को इसका लाभ उठाने की अपील किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल रहे विद्यालय के छात्र-छात्राओं सुप्रिया गिरी,मानस दीक्षित, सिद्धराज, संतोषी, रंजना को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रंजय दीक्षित,अमृता तिवारी, दिनेश जायसवाल, अजय यादव, अध्यापक संजय कुमार, सुभाष चन्द्र यादव, दिलीप सोनकर, मनोज कुमार सिंह, नीरज गुप्ता, अवनीश मणि त्रिपाठी, अमित सिंह एवं प्रभुनाथ प्रसाद, विंध्यवासिनी गिरी, आशीष राय, गोविन्द गिरी,रीता देवी, निधि गिरी, सौम्य दीक्षित आदि अभिभावकगण मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

3 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

3 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

3 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

4 hours ago