Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी शिकायतें

डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी शिकायतें

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाए और जबाबदेह लोगों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जाए।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में भूमि विवाद, अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया जाए।
इसी क्रम में धनघटा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसके अलावा मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments