Categories: Uncategorized

फार्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति न होने पर डीएम ने जताई नाराजगी

फार्मर रजिस्ट्री में शिथिलता बरतने वाले 04 लेखपालों का वेतन बाधित करने का निर्देश

जनपद में 529000 किसानों के सापेक्ष 204 000 किसानों की हुई फार्मर रजिस्ट्री

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में फॉर्मर रजिस्ट्री में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए फॉर्मर रजिस्ट्री में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में 04 लेखपालों बलराम फरेंदा, फेकू प्रसाद निचलौल, दीपचंद नौतनवां और अंकित कुमार का वेतन रोकने का निर्देश संबंधित उपजिलाधिकारियों द्वारा दिया गया है। इसके अलावा स्थलीय निरीक्षणों में रुचि न लेने और बार निर्देशित किए जाने के बावजूद भी फॉर्मर रजिस्ट्री में रुचि न लेने के कारण चारों तहसीलों के कुल 13 सीएससी की आईडी को बंद करने का आदेश दिया गया है।
इसी प्रकार उपनिदेशक कृषि द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री में शून्य प्रगति वाले दो एटीएम विनोद कुमार, मिठौरा और मनोज कुमार, फरेंदा का 10 दिन का मानदेय रोकने का आदेश जारी किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा भी फॉर्मर रजिस्ट्री में खराब प्रदर्शन के लिए टिकुलहिया, छितौना, चैनपुर, बभनौली बुजुर्ग, शिकारपुर और घुघली बुजुर्ग के पंचायत सहायकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री सरकार की बेहद अहम परियोजना है और परियोजना के क्रियान्वयन में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कड़ा निर्देश देते हुए कहा है कि फॉर्मर रजिस्ट्री में अपेक्षित प्रगति न होने पर जिला कृषि अधिकारी और संबंधित तहसीलदारों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फॉर्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं सहित किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त का लाभ प्राप्त होगा।
अबतक लगभग 05 लाख 29 हजार किसानों के सापेक्ष लगभग 02 लाख 04 हजार किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री सम्पन्न हुआ है। निचलौल तहसील में 48.55 प्रतिशत, महराजगंज में 41.65 प्रतिशत, फरेंदा में 36.77 प्रतिशत और नौतनवा में 23.58 प्रतिशत किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री पूरा हुआ है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

1 hour ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

1 hour ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

2 hours ago

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

8 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

8 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

12 hours ago