डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने किया ध्वजारोहण

पुलिस लाइन के सौन्दर्यीकरण के लिए डीएम ने भेंट किए रू. 51 हज़ार

प्रत्येक विद्यालय को प्रदान किया रू. 2100 का नकद पुरस्कार

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा)। गणतन्त्र दिवस जनपद में गरिमापूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में सम्पन्न हुआ। जहॉ पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा ध्वजारोहण किया तथा पुलिस परेड की सलामी ली गयी। जबकि पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा कर्तव्य निष्ठा का सफलता पूर्वक निर्वहन करने के लिए शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर विधायक सदर अनपुमा जायसवाल, नानपारा के राम निवास वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुॅवर ज्ञानंजय सिंह व ग्रामीण के अशोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, सीएमओ डॉ. एस.के. सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में आमजन एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि डीएम डॉ. चन्द्र द्वारा पुलिस परेड का निरीक्षण किया गया तथा सलामी ली गयी। पुलिस परेड का संचालन प्रथम कमाण्डर क्षेत्राधिकारी पयागपुर आनन्द कुमार राय द्वारा किया गया। परेड में 06 पुरूष व 02 महिला कुल 08 टोलियॉ सम्मिलित थीं। जिसमें सशस्त्र पुलिस, नागरिक पुलिस, पुलिस कार्यालय, महिला थाना, महिला नागरिक पुलिस, ए.ई.आर., सी.ई.आर. व एस.पी.ओ. कार्यालय की टोलिया शामिल थीं।
समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. चन्द्र ने देश के ज्ञात-अज्ञात अमर सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए जनपदवासियों को गणतन्त्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि आज हमारे पास व्यवस्था एवं शासन के साथ-साथ विश्व का सबसे मज़बूत लोकतन्त्र है। हम लोग एक ऐसे सुदृढ़, सुरक्षित और स्वाभिमानी देश के नागरिक हैं जिसके पास अपने मौलिक अधिकार भी हैं। उन्होंने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विश्व का नेतृत्व करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में बेहतर कानून एवं शान्ति व्यवस्था के लिए पुलिस बल बधाई के पात्र हैं। डॉ. चन्द्र ने कहा कि प्रदेश के बेहतर कानून एवं शान्ति व्यवस्था का परिणाम है कि इन्वेस्टर्स की पहली पसन्द उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में रू. 2500 करोड़ से अधिक धनराशि एमओयू साइन हुए हैं। देश की मज़बूत आर्थिक व्यवस्था के कारण ही हमने कोरोना का सफलतापूर्वक सामना ही नहीं किया बल्कि विश्व की मदद भी की। गणतन्त्र दिवस समारोह के लिए दुल्हन की तरह सजाये गये परेड ग्राउण्ड के लिए डीएम ने एसपी, आर.आई. व अन्य सहयोगी अधिकारियों कर्मचारियों की सराहना करते हुए पुलिस लाईन के विकास के लिए रू. 51 हज़ार का चेक भी पुरस्कार स्वरूप भेंट की।
पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं पुलिस माडर्न स्कूल, सेन्ट नार्बर्ट इण्टर कालेज, एम्स स्कूल, संत पथिक विद्यालय, बाल शिक्षा निकेतन इण्टर कालेज व विहान बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिक्षण संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुलिस माडर्न स्कूल द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट रहा। समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु डीएम ने प्रत्येक शिक्षण संस्थान को रू. 2100 का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

7 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

7 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

7 hours ago