ताइक्वांडो खिलाड़ियों को डीएम द्वारा ब्लैक बेल्ट उपाधि वितरित

कुक्कीवान साउथ कोरिया द्वारा उपाधि जारी

राम मनोहर लोहिया पार्क मे डीएम द्वारा ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन ।

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा राम मनोहर लोहिया पार्क में जनपद के 15 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट सर्टिफिकेट वितरण किया गया। जिला सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि वर्ल्ड ताइक्वांडो हेडक्वार्टर कुक्कीवान साउथ कोरिया के द्वारा जनपद के 15 खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट कि उपाधि जारी किया गया है, जिसमे अभिषेक चौहान, फराज अहमद, जुबेर अहमद, सनूज पटेल, सिद्धांत पटेल, श्रीयंत्र चौहान, रिद्धि चौहान, राधिका कुमारी, कुशहर साहनी, संदीप सैनी, सूरज सैनी, आदर्श वर्मा, अखिलेश गुप्ता को ताइक्वांडो के फर्स्ट डैन की उपाधि जबकि राहुल राय को सेकेंड डैन की उपाधि दी गयी। जिला सचिव अभिषेक विश्वकर्मा को फोर्थ डैन ( मास्टर डिग्री ) की उपाधि प्राप्त हुई है। खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट उपाधि वितरण के उपरांत जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने राम मनोहर लोहिया ज्ञान सरोवर पार्क परिसर में ताइक्वांडो प्रशिक्षण केन्द्र का भी उद्घाटन किया और कहा कि अब नगर के बच्चों को मुख्यालय परिसर में ताइक्वांडो सीखने का मौका मिलेगा। ताइक्वांडो खेल बच्चों के फिजिकल फिटनेस और आत्म रक्षा की दृष्टि से भी बेहद अहम है। लड़कियों के लिए आत्मरक्षा का यह बेहतरीन साधन है। सबको इसका लाभ लेना चाहिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी
सदर दिनेश कुमार मिश्रा, प्रशिक्षक रिजवान अहमद फैजी, संजय सैनी, राहुल राय आकाश चौधरी, राम नरायन चक्रवर्ती उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

1 day ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 days ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

3 days ago