सोनाड़ी देवी मंदिर के परिसर में डीएम ने किया योगाभ्यास

योग से शरीर ,मन व मस्तिष्क स्वस्थ रहता है।
अस्त-व्यस्त जीवन शैली के दौर में योग
एक वरदान ।

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर में योगाभ्यास किया।सोनाड़ी देवी मंदिर परिसर में प्रतिदिन आयोजित होने वाले योग अभ्यास में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार आज स्वयं अपर जिलाधिकारी, एसडीएम सदर, ईओ चौक के साथ योगाभ्यास में सम्मिलित हुए।
योगाभ्यास प्रातः 5:30 से आरम्भ हुआ और सभी लोगों ने योग प्रोटोकॉल के अनुसार ताड़ासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वक्रासन, बज्रासन, भुजंगासन, मकरासन इत्यादि सहित विभिन्न आसनों का अभ्यास किया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने कपालभाति, शीतली व भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास किया।
योग प्रशिक्षक के रूप में आयुष विभाग की ओर से शुभम द्विवेदी व रानी चंद्रा और पतंजलि योगपीठ की ओर से उत्कर्षा मल्ल ने लोगों को योगभ्यास कराया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को योगभ्यास के महत्व के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि योग अत्यंत वैज्ञानिक व्यायाम पद्धति है। इससे शरीर के साथ मन व मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी लोगों से न सिर्फ योग सप्ताह के दौरान बल्कि नियमित योगाभ्यास की अपील की। उन्होंने सभी लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आज के अस्तव्यस्त जीवनशैली के दौर में योग एक वरदान है और हम इसके संक्षिप्त लेकिन नियमित अभ्यास से स्वयं को स्वस्थ रख सकते हैं। उपजिलाधिकारी सदर ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की मानवजाति को एक अनुपम उपहार है। इसके नियमित अभ्यास से हम बड़ी-बड़ी बीमारियों को भी पराजित कर सकते हैं। हम सबको योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए।
इस दौरान दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के छात्र/छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स सहित बड़ी संख्या में आमजन ने योगभ्यास किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली फ्लाइट टिकट महंगा: पटना-लखनऊ वापसी पर किराया आसमान छू रहा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी महंगा सफर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…

25 minutes ago

दिसंबर 2026 तक शुरू होगा IGIMS का नया मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…

28 minutes ago

सुबह सघन चेकिंग: 18 स्थानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…

30 minutes ago

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

1 hour ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

1 hour ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

2 hours ago