Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम ने न्यू पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने न्यू पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को अपराहन न्यू पीएचसी, बरियारपुर का औचक निरीक्षण कियाl निरीक्षण के दौरान फार्मासिस्ट अनुराग पांडेय अनुपस्थित मिलेl जिस पर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। डीएम ने न्यू पीएचसी पर तैनात आयुष के डॉक्टर विनीत कुमार से स्वास्थ्य केंद्र के विषय में जानकारी ली। डीएम ने न्यू पीएचसी पर एमबीबीएस डॉक्टर तैनात करने के संबन्ध में सीएमओ को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अस्पताल को जनहित में अधिक से अधिक उपयोगी बनाने के संबन्ध में सीएमओ से रिपोर्ट भी तलब की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments