डीएम ने किया निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा नगर पंचायत चौक क्षेत्र में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले सक्सेना चौराहे पर क्लॉक टावर का निर्माण कार्य देखा और जरूरी निर्देश देते हुए ससमय निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके बाद बाबा गोरखनाथ मंदिर में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की प्रगति और परिसर की साफ–सफाई व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया और कार्यदायी संस्था सीएलडीएफ को कार्य को ससमय पूर्ण करने हेतु कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने सीएलडीएफ एक्सईएन के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की और उनके उच्चाधिकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सोनाड़ी देवी का भी निरीक्षण किया तथा यूपीपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक को निर्माणाधीन शौचालय और यज्ञकुंड का कार्य ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। मंदिर में साफ–सफाई और सुंदरीकरण के संदर्भ में भी आवश्यक निर्देश दिया।
इसके उपरांत रामग्राम अतिथि भवन के निर्माणकार्य को देखा। निर्माण स्थल पर रखी गई गिट्टी की गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल गिट्टी को हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल को चेतावनी जारी की और जेई अशोक कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही का निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे से कार्यदायी संस्था सुनिश्चित करे कि निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप हो। ग्रामीण स्टेडियम चौक के निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कार्य को ससमय पूर्ण करने हेतु जिला युवा कल्याण अधिकारी को प्रतिदिन निरीक्षण का निर्देश दिया। साथ ही एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एक्सईएन और जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्माण कार्य की जांच कर संयुक्त आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जी.एस. यादव, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा, एसडीएम पंकज कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

11 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

12 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

12 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

13 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

13 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

18 hours ago