डीएम ने शिक्षा क्षेत्र कोपागंज स्थित प्राथमिक विद्यालय भदसा का किया आकस्मिक निरीक्षण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने शिक्षा क्षेत्र कोपागंज स्थित प्राथमिक विद्यालय भदसा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में कुल नामांकित बच्चों सहित वर्तमान शैक्षिक सत्र में अब तक नवीन नामांकन की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में स्थित रसोई घर का भी निरीक्षण किया तथा मध्यान भोजन मेनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत रसोई घर में साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में विशेष साफ सफाई तथा शौचालय की भी विशेष साफ सफाई करने के निर्देश संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी को दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर बच्चों के पठन-पाठन के स्तर की भी जानकारी ली। साथ ही बच्चों को प्रतिदिन स्कूल आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने हेतु प्रेरित भी किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज एवं अधिशासी अधिकारी कोपागंज भी उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

19 minutes ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

20 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

20 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

21 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

21 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

21 hours ago