डीएम ने तय की गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आवश्यक बैठक की। उन्होंने इस पर्व को परम्परागत रुप से मनाये जाने हेतु कार्यक्रमों की रुपरेखा तय की गयी तथा सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों की साफ सफाई, सजावट, झालर आदि कल 20 जनवरी से ही लगाये जाने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यालय अच्छी तरह से प्रकाशमय व सजे होने चाहिये। उन्होंने औद्योगिक आस्थानो, वाणिज्य प्रतिष्ठानो को भी सजाने व प्रकाशमय किये जाने की अपेक्षा की। कहा कि यह पर्व पूरी भव्यता के साथ मनायी जाये।
तय कायक्रमों अनुसार इस पर्व की शुरुआत प्रातः 05 बजे धर्मगुरुओं द्वारा प्रार्थना के साथ होगी। क्रीडा विभाग द्वारा दौड का आयोजन प्रातः 7 बजे कराया जायेगा। 8.15 बजे बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी। 8.30 बजे सभी कार्यालयों में झण्डारोहण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रुप से निर्देश दिया कि इस दिन ड्रेस कोड को अवश्य ही अपनायेगें। 8.45 बजे मलीन बस्तियों की सफाई सुनिश्चित करायी जायेगी। 8.50 से मध्यान्ह्न 12.30 बजे तक जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बालीवाल, खेलकूद, कैदियों का स्वास्थ परीक्षण एवं फल वितरण किया जायेगा। मेडिकल कालेज में मरीजों में फल वितरण भी होगा।
पुलिस लाइन में पूर्वान्ह्न 9 बजे सलामी, परेड, आयोजित की जायेगी। पूर्वान्ह्न 10 बजे शैक्षिक संस्थानो में झण्डारोहण, 11 बजे से विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाल विवाद प्रतियोगिता, राजकीय बालगृह में फल वितरण, दोपहर बाद 03 बजे राजकीय इंटर कालेज से शहीद स्मारक तक रेलवे स्टेशन होते हुए रैली निकाली जायेगी। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को कार्यालयाध्यक्षों द्वारा झण्डारोहण पश्चात उन्हें पुरस्कृत भी किया जायेगा। इसी प्रकार सभी नगर निकयों, विकास खण्डो, ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।
बैठक में एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त अरुण राय, सीएमओ डा राजेश झा, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, डीडीओ रविशंकर राय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, एआरटीओ, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल सोनकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, अखिलेन्द्र शाही, प्रधानाचार्य जीआईसी पीके शर्मा आदि उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

12 minutes ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

37 minutes ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

57 minutes ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

1 hour ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

5 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

5 hours ago