डीएम ने गोसदन का किया आकस्मिक निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा आज गोसदन मधवलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट खाद, गोबर गैस प्लांट और हरे चारे की व्यवस्था को देखा। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से वर्गीकृत कृत्रिम गर्भाधान योजना के प्रगति की जानकारी ली। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि 19 गायों को चिन्हित कर इस योजना पर कार्य किया जा रहा। इस संदर्भ में चयनित पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार हेतु उन्हे हरा चारा सहित अन्य पोषक तत्व दिए जा रहे हैं। गोसदन में गुणवत्तापूर्ण हरे चारे का उत्पादन किया जा रहा है। इस हेतु 11 एकड़ में एमपी चरी और 01 एकड़ में नेपियर घास का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोसदन में कुल 525 गोवंश हैं, जिनके लिए चारा, भूसा, दाना आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिलाधिकारी ने गर्मी के दृष्टिगत गोवंश के लिए साफ ताजा पेयजल और नहलाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने गोसदन हेतु 50 पंखे क्रय करने का भी निर्देश दिया। गोसदन को आत्मनिर्भर बनाने हेतु संचालित गोबर गैस प्लांट और वर्मी कंपोस्ट उत्पादन के विषय में बीडीओ निचलौल से जानकारी ली। बीडीओ निचलौल ने बताया कि गोबर गैस प्लांट सुचारू रूप से संचालित है और उससे गोसदन में विद्युत आपूर्ति भी हो रही है। वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन भी समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है और उनके माध्यम से ही उत्पादित खाद की बिक्री भी की जा रही है। वर्तमान में 800 बोरी का विक्रय किया जा चुका है, जबकि 800 बोरी वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा जा रहा है। उन्होंने बताया कि 01 बोरी में 30 किग्रा वर्मी होता है और कीमत ₹ 210/– होती है।
जिलाधिकारी ने गोसदन में वृक्षारोपण की तैयारियों को भी ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पशुओं के पोषण स्तर में सुधार हेतु पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उत्पादन और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हेतु भी निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. यू.एन. सिंह, उपजिलाधिकारी निचलौल मुकेश सिंह, बीडीओ निचलौल शमा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

5 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

7 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

7 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

1 day ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

2 days ago