संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव छत की कुंडी से लटका मिला

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौकी अन्तर्गत ग्राम पंचायत बड़हरा टोला धुनका में बुधवार की दोपहर 2 बजे के लगभग संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का शव छत की कुंडी में संदिग्ध परिस्थितियों मे दुपट्टे के सहारे लटकता मिला।
प्राप्त समाचार के अनुसार सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हनुमान गढिया टोला सोहनी निवासी भीमसेन साहनी के 24 वर्षीय पुत्री पुष्पा की शादी तीन वर्ष पूर्व उपरोक्त थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बडहरा टोला धुनका निवासी दीपू साहनी के साथ हुई थी। बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे कमरे मे छत की कुंडी से दुपट्टे के सहारे पुष्पा का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे लटक रहा था। बताया जा रहा है कि बरामदे मे मृतका का पति दीपू साहनी सो रहा था जब कमरे मे गया तो फंदे से लटकते पत्नी को देख उसके होश उड़ गए। आनन फनन में पति और ससुर मिलकर छत की कुंडी से शव को उतार दिया। फंदे से लटकने की सूचना किसी ने सोनौली कोतवाली पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर मौके पर सीओ नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, सोनौली कोतवाल अभिषेक सिंह पहुंच गए और घटना का जायजा लिया।

सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का स्पष्ट कारण पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

3 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

3 hours ago

शराब की खेप पकड़ने पहुंची टीम पर फायरिंग, एक सिपाही की मौत; आखिर कौन है तस्करों का मददगार?

फोटो goo पावापुरी-सिलाव हाईवे पर कार्रवाई के दौरान वारदात, शराब लदी पिकअप लेकर फरार हुए…

3 hours ago

ऑनलाइन लिपस्टिक खरीदते समय न करें यह गलती, शेड नंबर से आसान होगी सही रंग की पहचान

फोटो Ai निर्मित देवरिया (राष्ट्र की परम्परा ब्यूटी डेस्क)। खूबसूरत दिखने की चाह में महिलाएं…

4 hours ago

छेड़छाड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर, देवरिया में ‘गुड मॉर्निंग’ के साथ सुरक्षा का संदेश

फोटो विज्ञप्ति देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सुबह की सैर हो या स्कूल-कॉलेज आने-जाने का समय,…

4 hours ago

संघर्ष से वर्दी तक का सफर: बलिया उत्तर के होनहारों ने रचा सफलता का इतिहास

गांव के बेटा-बेटियों ने बढ़ाया मान: पुलिस भर्ती में छह युवाओं की सफलता से जश्न,…

4 hours ago