सदर तहसील में डीएम ने की जनसुनवाई, समस्या के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

समाधान दिवस में कुल 41 प्रकरण आए, जिसमें 10 प्रकरणों को मौके पर ही किया गया निस्तारित

संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने का दिया निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन शिकायतों की सुनवाई की गयी। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 41 मामले आये, जिनमें उनके द्वारा मौके पर ही 10 प्रकरणों को निस्तारित कर दिया गया। अवशेष जन शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए ससमय और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने भूमि सम्बन्धी प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण के उपरांत प्रकरणों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने आख्या के साथ स्पॉट मेमो को भी सलंग्न करने हेतु निर्देशित किया। कहा कि संबंधित अधिकारी आख्या को प्रेषित करने के पूर्व शिकायतकर्ता से बात जरूर कर लें। यदि शिकायतकर्ता असंतुष्ट है तो पुनः जांच करा लें। उन्होंने अनिवार्य रूप से निस्तारण आख्या की एक प्रति शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि अधिकारी शिकायत निस्तारण की व्यवस्था को पारदर्शी बनाएं।
उन्होंने कहा कि अधिकारी सामान्य दिनों आने वाली समस्याओं के जिन प्रकरणों में तहसील से समन्वय की आवश्यकता है, उनमें तहसील दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी के साथ संवाद कर प्रकरण को निक्षेपित कराएं।
समाधान दिवस को केवल शिकायतों के निस्तारण का मंच न मानकर जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने विभागों को अपने कर्मियों को लगाकर लाभार्थियों को चिन्हित करने और उनका आवेदन करवाने का निर्देश दिया।
तहसील दिवस में कुल 41 प्रकरण आएं। इनमें राजस्व के 11, पुलिस से संबंधित 07, ग्राम्य विकास 07 और अन्य विभागों से संबंधित 16
इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, डीएफओ
निरंजन सुर्वे राजेंद्र, उपजिलाधिकारी निचलौल जितेंद्र, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया, तहसीलदार पंकज शाही, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

49 minutes ago

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

2 hours ago

देवरिया में गैस संकट पर सख्त प्रशासन, तहसीलदार अलका सिंह का छापा—एजेंसियों को फटकार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए तहसीलदार अलका…

2 hours ago

बलिया में 20 CHC पर 24×7 इमरजेंसी सेवा शुरू, अब 54 तरह की जांच और बेहतर इलाज की सुविधा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए शासन ने…

2 hours ago

माँ दुर्गा स्तुति

✍️ डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ मैया शैलसुता ब्रह्मचारिणी माँ,चंद्रघंटा देवी कुशमांडा माता,स्कन्दमाता कात्यायिनी माता,कालरात्रि,…

3 hours ago

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

3 hours ago