डीएम ने की भारत स्काउट गाइड की वार्षिक समीक्षा, पूर्व कार्यों पर जताया असंतोष

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के जिला परिषद की वार्षिक बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक के निर्णयों और उनके अनुपालन की जानकारी ली। पूर्व बैठक के निर्णयों के शत प्रतिशत अनुपालन न होने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त करते हुए, जल्द से जल्द पूर्व और वर्तमान बैठक के निर्णयों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्काउट्स एण्ड गाइड्स का दल पंजीकरण बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही निष्क्रिय सदस्यों को हटाने और नए सदस्यों की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव परिषद की कार्यकारिणी में पेश करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशिक्षण आयुक्तों के मानदेय पर भी विचार कर आख्या प्रस्तुत करने हेतु डीआईओएस को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि स्काउट्स एण्ड गाइड्स एक अनुशासित और कर्मठ संस्था है। इसके कैडेट्स की सहायता विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में लें। उन्होंने सामूहिक विवाह और एडिप परीक्षण शिविर में स्काउट्स एण्ड गाइड्स के कैडेट्स को आने वाले लाभार्थियों की सहायता और प्रशासन के सहयोग के लिए तैनात करने का निर्देश दिया तथा कहा कि निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं को जोड़ने हेतु जागरूकता कार्यक्रमों और विशेष अभियान के दौरान बूथ सहायक के रूप में इन कैडेट्स का सहयोग लें। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में विभिन्न योजनाओं से लोगों को अवगत कराने हेतु भी स्काउट्स एण्ड गाइड्स कैडेट्स को अभियान में शामिल करने का निर्देश दिया। साथ ही परिषद में संस्था के सुचारू संचालन हेतु जरूरी निर्देश दिए।
इससे पूर्व बैठक के आरंभ में जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय और भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स के जिला सचिव संजय मिश्र ने पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी का स्वागत किया। बैठक के आरंभ में सभी लोगों ने भारत स्काउट्स एण्ड गाइड्स का वंदन गीत और कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान का गायन किया।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, जिला सचिव संजय मिश्रा, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और स्काउट्स एण्ड गाइड्स के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

डीडीयू ने दिव्यांग पूर्व छात्र को दी ट्राइसाइकिल, आत्मनिर्भरता की पहल को मिला बल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने दिव्यांग पूर्व छात्र सुनील कुमार…

23 seconds ago

संपूर्ण समाधान दिवस: तीनों तहसीलों में 224 शिकायतों की सुनवाई, 34 मामलों का मौके पर निस्तारण

खलीलाबाद में डीएम आलोक कुमार ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के…

12 minutes ago

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त वंचितों और जरुरतमंदों के लिए अग्रसर है: सचिव

पडरौना(राष्ट्र की परम्परा)l जिला जज और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी…

22 minutes ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना(राष्ट्र की परम्परा)l बिहार में शिक्षकों…

33 minutes ago

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा में जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, लूट का आरोपी सलाखों के पीछे

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण के…

57 minutes ago

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

4 hours ago