डीएम तथा एसपी ने फरियादियों की समस्याओं का किया समाधान

कुल 33 प्रकरण आये 8 का हुआ समाधान

अवशेष 25 प्रकरणों का निस्तारण 7 दिन के भीतर करने का निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को रुद्रपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया। कुल 33 प्रकरण आये जिनमें से 8 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अवशेष 25 प्रकरणों का निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस शासनादेश में निर्धारित सात दिन की समयावधि के भीतर करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व सहित समस्त विभागों से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण सभी संबंधित पक्षों को सुनकर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। सात दिन की अवधि समाप्त होने के पश्चात समीक्षा की जाएगी और निस्तारण में लापरवाही मिलने पर उत्तरदायित्व तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ग्राम मदैना निवासी अशोक सिंह ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि कुछ लोग शव कब्रिस्तान दफन न कर उनकी निजी भूमि में कर रहे हैं। उन्होंने कब्रिस्तान के भीतर शवों को दफन कराने की गुहार लगाई, जिस पर डीएम ने तहसीलदार अभयराज एवं जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नीरज अग्रवाल को मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया।

महिला उद्योग लघु माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर में लिपिक के पद पर तैनात राजेश चंद ने 22 माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि वेतन वेरिफिकेशन प्रपत्र पर प्रबंधक एवं प्रधानाध्यापिका के संयुक्त हस्ताक्षर न होने से उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्रनाथ को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गत 22 माह से वेतन न मिलने के लिए उत्तरदायित्व तय कर कृत कार्यवाही से उन्हें अवगत कराया जाए। जिलाधिकारी के निर्देश पर देर सायं एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने ग्राम लंगड़ा में स्वयं जाकर संध्या देवी की राजस्व संबन्धी समस्या का निस्तारण किया। उन्होंने ग्राम मेदनापुर निवासी हरहंगी पुत्र मानस की समस्या का भी निराकरण किया।

रुद्रपुर तहसील में आज आये कुल 33 प्रकरणों में से 13 राजस्व, 9 पुलिस, 3 विकास, 1 शिक्षा तथा 7 अन्य विभागों से संबंधित थे। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग आपस में समन्वय कर समस्याओं का समय से निस्तारण करें।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, सीओ पंचमलाल, तहसीलदार अभयराज, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीएसओ संजय पांडेय, डीआईओएस विनोद राय, डीआईओ अनिल सोनकर सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…

2 hours ago

कविन लिखि गाथा सुनावतो

— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…

2 hours ago

संत कबीर नगर: डीसीएम-कार की टक्कर में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर…

2 hours ago

भक्ति और आस्था की गूंज के बीच पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…

2 hours ago

ओडिशा के कटक में अस्पताल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत; कई झुलसे

कटक/ओडिशा (राष्ट्र की परम्परा)। ओडिशा के कटक स्थित SCB Medical College and Hospital में सोमवार…

9 hours ago

गैस संकट पर राहत: LPG बुकिंग घटकर 77 लाख, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति स्थिर; सरकार ने कहा – ईंधन की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। । देश में LPG सिलिंडर को लेकर पिछले कुछ दिनों…

11 hours ago