हर्षोल्लास के साथ अदा की गई ईद उल जुहा की नमाज
महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा )। जनपद में बकरीद पर्व के संदर्भ में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य निर्देशों के अनुपालन का स्थलीय जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने श्यामदेउरवा थाना स्थित बड़हरा बरईपार का स्थलीय निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने जानवरों के कुर्बानी और उसके उपरांत जानवरों के अवशेषों के निस्तारण के संदर्भ में जारी निर्देशों के अनुपालन व्यवस्था को देखा। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी जगहों पर सुनिश्चित करें कि जानवरों की कुर्बानी खुले में न हो और न ही उनके अवशेष खुले में पड़े हों।
हरपुर तिवारी प्रभारी इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह ने बताया कि निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है और सभी जगहों पर स्थित शांतिपूर्ण है। उन्होंने बताया कि निर्देशों के संदर्भ में क्षेत्र के लोगों से भी पूर्व में ही वार्ता कर ली गयी थी। इसलिए कहीं भी उनके अनुपालन में समस्या नही हुई है।
जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से भी वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाये रखने और त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस व प्रशासन को सहयोग देने का अनुरोध किया।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…