ननिहाल से लापता मासूम बालिका का नदी में मिला शव

परिजनों में मचा कोहराम क्षेत्र में दहशत का माहौल

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
बरदह थाना क्षेत्र के अवदह हिलालपुर गांव में बुधवार की रात ननिहाल से लापता हुई मासूम बालिका का गुरुवार की सुबह घर से कुछ दूर स्थित, उदंती नदी में शव मिला जिससे परिजनों मे कोहराम मच गया और क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। मृत बालिका के शरीर में चोट के निशान देख उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पाकर एसपी,सीओ लालगंज तथा मुकामी पुलिस के साथ ही डाग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम् के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने पर पुलिस ने बुधवार को गांव की वनवासी बस्ती में आई बारात में, शामिल कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है।जानकारी के अनुसार मेंहनगर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी शिवपूजन वनवासी की ससुराल बरदह क्षेत्र के अवदह हिलालपुर गांव में स्थित है। शिवपूजन के साले खरहु के पुत्री खुशबू की गुरुवार को शादी है। जिसमें शामिल होने के लिए शिवपूजन तीन दिन पूर्व अपनी पत्नी,दो पुत्र तथा दो पुत्रियों के साथ अपनी ससुराल आया था। उसके साले खरहु के पड़ोसी चंद्रिका के घर बुधवार को लड़की की बारात मेंहनगर क्षेत्र से आई थी। बुधवार की देर रात शिवपूजन की तीसरे नंबर की 11 वर्षीय पुत्री वंदना अचानक लापता हो गई। परिवार के लोग लापता वंदना की काफी तलाश किए लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह भी बालिका की खोजबीन शुरू हुई। इसी बीच गांव से कुछ दूर उदंती नदी के किनारे लापता वंदना का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर एसओ बरदह विकास चंद पाण्डेय, देवगांव कोतवाल गजानंद चौबे, एसओजी प्रभारी संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज रघुवंशी तथा पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट व फोरेंसिक टीम को जिला मुख्यालय से घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस टीम ने मृतका के ननिहाल वालों के साथ ही पड़ोसी चंद्रिका के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल रहे लोगों से पूछताछ की। इस मामले में पांच लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। इस संबंध में एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है शीघ्र ही इस रहस्य से पर्दा उठा दिया जाएगा। दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

1 hour ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

1 hour ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

1 hour ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

1 hour ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

1 hour ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

1 hour ago