Categories: Uncategorized

देश के लिये काम कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी-अलका

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नौ सालों में पीएम मोदी ने कई ऐसे फैसले लिए जिसने सिर्फ देश और दुनिया के लोगों को चौंकाया ही नहीं,बल्कि दुनियाभर में नए भारत की एक तस्‍वीर पेश की।आतंकवाद पर प्रहार करने के लिये पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया तो काला धन पर प्रहार के लिये नोटबन्दी किया।
उक्त बातें भाजपा द्वारा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर चलाये जा रहे घर-घर सम्पर्क अभियान के तहत राघव नगर में लोगों से सम्पर्क करते हुये नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा।उन्होनें कहा कि एक देश एक मार्केट एक टैक्स को मूर्तरूप देने के मकसद से देश मे जीएसटी लागू करने का काम मोदी सरकार ने किया।जीएसटी लागू होने से सर्विस टैक्‍स, वैट, क्रय कर, एक्‍साइज ड्यूटी और अन्‍य कई टैक्‍स समाप्‍त हो गए।जम्मू के पुलवामा में भारतीय सेना के जवानों पर हुये हमले का बदला लेने के लिये एयर स्ट्राइक कर जैश ए मोहमद के आतंकियों को ढेर करने का भी काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुआ।तीन तलाक पर कानून बनाना हो,सीएए लागू करना हो या अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर से समाप्त करना हो यह सब यह सब प्रधानमंत्री मोदी के दृढ़ इच्छा शक्ति ,कुशल रणनीति और मजबूत नेतृत्व से संभव हुआ।नौ सालों में प्रधानमंत्री मोदी देश के लिये काम करते रहे और विपक्ष केवल मोदी विरोध तथा अपने चरित्र के अनुरुप देश विरोध के कामों को करता रहा।
इस दौरान अजय सिंह अन्नू,रंजीत सिंह,अजित मिश्रा,दीपक श्रीवास्तव,गोविन्द मणि,अखिलेश मिश्रा,अंगद कुमार,अभिलाष सिंह आदि रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

60 minutes ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

5 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

5 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

6 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

6 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

6 hours ago