कटान पीड़ित परिवारों को डीएम व एसपी ने प्रदान किया गृह अनुदान का प्रमाण पत्र

डीएम ने किसानों से की पराली न जलाने की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ जनपद की तहसील नानपारा अन्तर्गत ग्राम बौण्डी में 11 अक्टूबर 2022 को सरयू नदी के जल स्तर में वृद्धि के कारण संदीप कुमार पाण्डेय पुत्र कल्लू व वीरमती पत्नी दुःखहरन का कच्चा मकान नदी में बह जाने के परिणाम स्वरूप गृह अनुदान के रूप में प्रति प्रभावित व्यक्ति रू. 1.20 लाख की दर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। डीएम ने गृह अनुदान प्राप्त करने वाले पीड़ित परिवारों से अपेक्षा की गई कि इस धनराशि का सदुपयोग कर अपने लिए पक्के आवास का निर्माण करें।
इस अवसर पर डीएम ने जिले के कृषकों से अपील की है कि पराली एवं फसल अवशेष जलाये नहीं बल्कि गौशालाओं को दान कर दें।

पराली एवं फसल अवशेष का बेहतर प्रबन्धन कर इससे तैयार कम्पोस्ट खाद का खेत में उपयोग कर भूमि की उर्वरा शक्ति में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ इसी बिक्री से अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा सकती है। डीएम ने सचेत किया कि एनजीटी एवं शासन द्वारा पराली जलाना दण्डनीय अपराध घोषित किया गया है। इसलिए अर्थ दण्ड से बचने हेतु किसान पराली को कदापि जलाएं नहीं बल्कि बेहतर प्रबन्धन कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पराली जलाने की घटना की सतत निगरानी की जा रही है। अब तक पराली जलाते हुए मौके पर पकड़े गए 03 किसानों को पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के तहत दण्ड का नोटिस दिया गया जिसकी वसूली राजस्व वसूली के रूप में की जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago