डीएम व एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की सुनी समस्याएं, 08 मामलों का हुआ निपटारा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाटपाररानी तहसील में जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 57 प्रकरण आये, जिनमें से 08 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। अवशेष 49 प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित कर दिया गया।तहसील भाटपाररानी में आयोजित समाधान दिवस में कुल प्राप्त 57 प्रकरणो में सर्वाधिक राजस्व विभाग के 44, पुलिस के 10, विकास के 01, स्वास्थ्य के 01 व अन्य विभागों से 01 मामले आये। 08 प्रकरणों का आज समाधान किया गया। शेष 49 प्रकरणों को संबंधित विभागों समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश के साथ सौंपा गया। आज आये प्रकरणों में से अधिकांश भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, पट्टे की भूमि पर जबरन कब्जा, पारिवारिक विवाद से संबंधित थे।
जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, उन्होनें कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए ।उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टि भी मिले।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि समस्त समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, एसडीएम अंगद यादव, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार हिमांशु सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

4 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

15 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

15 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago