संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं

शिकायतकर्ता को हतोत्साहित न करें अधिकारी

शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश —-डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील नौतनवां में पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ कौस्तुभ के साथ जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे और कुल 222 मामले पेश आये, जिसमें यथासंभव मामलों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष मामलों के लिए जिलाधिकारी ने शीघ्रता पूर्वक और ससमय
निस्तारित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में पेश होने वाले प्रत्येक मामले को अधिकारी गंभीरता से लें और उनका निस्तारण नियमानुसार व समयान्तर्गत करें।
उन्होंने ने निर्देशित किया कि तहसील दिवस प्रबंधन को व्यवस्थित करते हुए निर्धारित प्रारूप पर मामलों को उपयुक्त पटल पर रखने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता को कदापि हतोत्साहित न करें और उनकी शिकायतों के उचित निस्तारण को सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि जो मामले तत्काल निस्तारित हो सकते हैं,उनको तहसील दिवस में ही निस्तारित करें। जिन मामलों में आवश्यकता है उनमें संबंधित अधिकारी मौके पर स्वयं जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
भूमि विवाद के मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजने के लिए आदेशित किया और कहा कि टीम में कम से कम एक महिला आरक्षी अवश्य हो। उन्होंने यह भी कहा कि संवेदनशील भूमि विवादों अथवा अन्य प्रकरणों में एसडीएम व सीओ स्वयं जाएं, जबकि अन्य मामलों में तहसीलदार व संबंधित थानेदार को भेजकर भूमि विवादों को निस्तारित करवाएं।
भूमि विवाद के मामलों में उपयुक्त कानूनी कार्यवाही को भी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके। तहसील दिवस में अपने विभाग से संबंधित सभी मामलों का निस्तारण कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी की प्रशंसा भी की।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएफओ पुष्प कुमार के, पीडी रामदरश चौधरी, एसडीएम नौतनवां मुकेश सिंह, सीओ नौतनवां आभा सिंह सहित संबंधित जिलास्तरीय व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

वोटर लिस्ट में नाम बदलने का विवाद: पीलीभीत के दो SDM पर गिरी गाज, आयोग के सख्त आदेश से मचा हड़कंप

पीलीभीत वोटर लिस्ट में बड़ा खेल! 10,470 मतदाता प्रविष्टियों पर घिरे दो SDM, चुनाव आयोग…

2 hours ago

नवंबर की शुरुआत में ही कांप उठी काशी!

Ai निर्मित घने कोहरे ने रोकी विमानों की उड़ान, 3 फ्लाइट डायवर्ट; घाटों से सड़कों…

2 hours ago

पत्रकार मिलन समारोह में मंत्री ने सुनी पत्रकारों की समस्याएं, कवि सम्मेलन में गूंजती रहीं तालियां

ए.के. शर्मा ने पत्रकारों को दिया समस्याओं के निराकरण का भरोसा, विभिन्न जनपदों से आए…

2 hours ago

‘राहुल PM नहीं, अखिलेश CM नहीं बनेंगे!’ केशव मौर्य के बयान से यूपी में सियासी घमासान

2027 में भाजपा होगी 300 पार - केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

2 hours ago

कुशीनगर में आधी रात मौत का तांडव!

Ai निर्मित तिलक समारोह से लौट रही कार ट्रेलर से भिड़ी, छह की मौत; गांव…

3 hours ago

आधी रात गोलियों की गूंज!

फोटो AI कोर्ट से फरार लुटेरा पुलिस के जाल में! हाजीपुर में एसटीएफ की मुठभेड़,…

4 hours ago