फतेहपुर पहूंचे भाजपा नेता शशांक मणि, भू-माफियाओं को किया आगाह

पीड़ित परिवार को दी 1 लाख की आर्थिक सहायता, बहन को नौकरी का वादा और पढ़ाई में यथाशक्ति मदद

रुद्रपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
रूद्रपुर में दुबे परिवार की हत्या के बाद प्रदेश के कई नेता फतेहपुर पहूंच रहे हैं। शनिवार को भाजपा नेता शशांक मणि ने फतेहपुर गांव में दुबे परिवार के घर पहूंच कर देवेश दुबे से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दिया। मीडिया से चर्चा करते हुए शशांक मणि ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में फतेहपुर जैसी घटना के लिए कोई भी स्थान नही है और इसकी जितनी कठोर निंदा की जाए कम है। छोटे-छोटे बच्चो को जिस प्रकार से मारा गया है वो दिल दहला देने वाला है।
जिस प्रकार से भू माफियाओं ने औने-पौने दाम पर बहला फुसला कर दुबे जी की जमीन को हड़प लिया और कुछ लोगों ने इस गंदे कृत्य में उनका साथ दिया, उनपर कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग करता हूं। हमारे मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर पल-पल की नजर बनाए हुए है, जो लोग भी इस घटना में शामिल है उन पर कठोर करवाई की जाएगी। मैं जल्द मुख्यमंत्री योगी से मिलकर पीड़ित परिवार की बात उन तक पहुचाऊंगा और जल्द से जल्द कातिलो को सजा दिलाने की बात को रखूंगा।
तत्काल मदद के लिए मैं अपने स्तर से 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की और उनकी बहन अगर नौकरी करना चाहे तो उनको नौकरी दिलाने की जिम्मेदारी उठता हूं। बच्चों की शिक्षा के लिए भी यथासंभव मदद करेंगे। अभी समय है की हम इस परिवार के साथ खड़े रहे और समाज में सही संदेश दे। उनकी न्याय की इस लड़ाई में यहां से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक में उनके साथ कदम से कदम मिला कर खड़ा हूं।
मेरा परिवार हर समय अपने लोगों के लिए संघर्षरत रहा, मैं आज प्रण लेता हूं की इस मामले की जांच और मुल्जिमों को जब तक सजा नही मिल जाती है, मैं, मेरे समर्थक और पूरा समाज चैन की नींद नहीं सोएगा। एक बड़े भाई के नाते इस परिवार की अपने क्षमता अनुसार जितनी मदद हो मैं करता रहूंगा।
हमें एक और लड़ाई लड़नी है, बेरोजगारी से, आर्थित पतन से जिससे समाज में तनाव आता है। आज देवरिया के कई विवादित भूमि हैं। में एक ऐसे भविष्य का सपना देखता हूं जहां उद्यमिता से आर्थिक विकास के नए दरवाजे खुलें। मैं इन भू-माफियाओं और अन्य अराजक तत्वों को आगाह करता हूं की देवरिया की पुण्यभूमि में रत्ती भर भी विघ्न डालेंगे, तो सरकार के साथ-साथ समाज का भी कहर उन पर बरसाने की शक्ति यह जिला रखता है। स्व. सत्यप्रकाश दुबे और उनके पूरे परिवार की आत्मा को भगवान अपने चरणों में स्थान दे। साथ ही जो बच्चा अभी अस्पताल में है उसके बेहतर स्वास्थ के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

5 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

5 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

6 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

6 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

6 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

6 hours ago