Categories: Uncategorized

डीएम व एसपी ने नदियों और प्रमुख नालों में उफान के दृष्टिगत गांवों का किया निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। विगत दो दिनों से नेपाल और भारत में हो रही उसकी मूसलाधार वर्षा के कारण जनपद के नदियों और प्रमुख नालों में उफान के दृष्टिगत जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा प्रभावित नदियों और गांवों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने जिगनहवां, झींगटी, लक्ष्मीनगर, खजुरिया गांवों सहित चंदन नदी और महाव नाले का निरीक्षण किया। विगत दो दिनों में नेपाल और भारत में हुई भारी वर्षा के कारण नेपाल की अनेक नदियां में जलस्तर में बढ़त और चंदन व झरई नदी के तटबंधों में कुछ जगहों पर रिसाव के कारण तटवर्ती गांवों में पानी घुसने की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई बाढ़ खंड से स्थिति की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने बताया कि गंडक बैराज से कल 6.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिसमे 4.2 लाख क्यूसेक पानी भारतीय क्षेत्र में आने के कारण प्रमुख नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। महाव नाला अपने ऐतिहासिक ऊंचाई पर बह रहा था, लेकिन तटबंध अब भी सुरक्षित है।
जिलाधिकारी ने लक्ष्मीनगर, झिंगटी, ठूठीबारी, जिगनिहवा सहित विभिन्न गांवों का निरीक्षण किया और बाढ़ चौकी ठठीबारी को भी देखा। उन्होंने उपजिलाधिकारी नौतनवां,निचलौल को निर्देशित किया कि अगर जरूरत पड़े तो ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लें। सामुदायिक रसोई को शुरू कर दें। सभी नावों, गोताखोरों को सक्रिय रखें। पशु आश्रय स्थलों को चालू हालत में रखें।
पुलिस अधीक्षक ने एसडीआरएफ टीम और बाढ़ पीएसी को सभी जरूरी संसाधनों के साथ सक्रिय रहने का निर्देश दिया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी नौतनवा,निचलौल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली फ्लाइट टिकट महंगा: पटना-लखनऊ वापसी पर किराया आसमान छू रहा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी महंगा सफर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…

17 minutes ago

दिसंबर 2026 तक शुरू होगा IGIMS का नया मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…

20 minutes ago

सुबह सघन चेकिंग: 18 स्थानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…

23 minutes ago

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

1 hour ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

1 hour ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

1 hour ago