Categories: Uncategorized

जिलाधिकारी ने की जिला पोषण समिति की बैठक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न हुई बैठक में जिलाधिकारी ने विकास खण्डवार लर्निंग लैब बनाए जाने के कार्य में प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपेक्षित प्रगति लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि लाभार्थियों को पोषाहार की पूर्ण सामग्री समय से वितरित हो जाय। उन्होंने सभी सीडीपीओ को होम विजिट की फीडिंग में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सीडीपीओ समय से कार्यालय पहुंचकर जनसमस्याओं को सुनकर समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी सीडीपीओ को सैम एवं मैम बच्चों को चिन्हित कर,उन्हें लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि वीएचएसएनडी सेशन में 25 प्रतिशत से कम प्रगति वाले सीडीपीओ को कारण बताओं नोटिस जारी किया जाय। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए नामित अधिकारियों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए,
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी के0एम0 पाण्डेय ने बताया कि आधार सत्यापन का कार्य लगभग पूर्ण हो गया है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

12 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

12 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

12 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

12 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

12 hours ago

जिस घर में गूंज रही थीं पर्व की खुशियां, वहां पसरा मातम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…

13 hours ago