निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु विभिन्न विद्युत उप केंद्रों का डीएम एवं एसपी ने किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बृहस्पतिवार को विभिन्न विद्युत उप-केंद्रों का निरीक्षण कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए व्यापक प्रबन्ध किये गए हैं। आमजन को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अपराह्न डेढ़ बजे रामलीला मैदान स्थित 32/केवी उपकेंद्र का निरीक्षण किया। विद्युत उपकेंद्र पर कार्मिक कार्य करते मिले। उपकेंद्र पर मौजूद कार्मिक गौरीलाल ने जिलाधिकारी को बताया कि उनके उपकेंद्र के फीडर से विद्युत आपूर्ति में किसी भी तरह की समस्या की सूचना नहीं मिली है।इसके जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन द्वारा संचालित 220/132 केवी विद्युत पारेषण उपकेंद्र कतरारी का निरीक्षण किया। यहाँ भी स्थितियां सामान्य मिली। जिलाधिकारी ने कार्य बहिष्कार, हड़ताल के दौरान जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के सफल संचालन हेतु ट्रांसफार्मर की पर्याप्त उपलब्धता एवं उसके अनुरक्षण हेतु उचित प्रबंध, विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्त सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण, संवेदनशील तथा अति आवश्यक सेवाओं यथा सरकारी एवं निजी अस्पताल, पेयजल आपूर्ति, एवं अन्य अति महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु विशिष्ट निगरानी की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया ।

जिलाधिकारी ने कहा कि कतिपय विद्युत कर्मचारी संगठनों द्वारा आहूत सांकेतिक हड़ताल के दृष्टिगत जनपद में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। विद्युत आपूर्ति से जुड़ी कुछ रूटीन सी शिकायतें मिली हैं, जिन्हें ठीक करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता वीएस त्यागी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

5 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

7 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

8 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

8 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

8 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

8 hours ago