हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाहनों पर न लगाने की स्थिति में डीलरों के विरूद्ध की जाएगी कठोर कार्यवाही

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) देवरिया ने बताया है कि वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की समीक्षा में तथा वाहनों के पत्रावलियों के निस्तारण में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि डीलरों द्वारा वाहनों के हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट जनरेट कर दिये गये है तथा प्लेट वाहन स्वामी को उपलब्ध करा दी जाती है एवं प्लेट में पंच नही की जाती है। वाहन स्वामियों द्वारा पंजीयन पुस्तिका प्राप्त करने हेतु रजिस्ट्रेशन प्लेट वाहनों में न लगवाकर ऐसे ही दे दिया जा रहा है। डीलरों का उक्त कृत्य किसी भी दशा में स्वीकार योग्य नहीं है।
उक्त के सन्दर्भ में जनपद के समस्त डीलरों को निर्देशित किया गया है कि वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट वाहनों पर स्टाल कर सिस्टम में अपडेट करना सुनिश्चित करें। यदि किसी डीलर के स्तर से प्लेट वाहन स्वामी को बिना वाहनों में स्टाल किये ही उपलब्ध कराने का प्रकरण प्रकाश में आता है, तो ऐसे डीलरों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago