Categories: Uncategorized

डीएम व एसपी ने कबीर मगहर महोत्सव आयोजन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

  • 28 जनवरी से 03 फरवरी 2025 तक संत कबीर की निर्वाणस्थली मगहर में होगा मगहर महोत्सव का भव्य आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा कबीर चौरा मगहर के प्रांगण में दिनांक 28 जनवरी से 03 फरवरी 2025 तक आयोजित होने वाले कबीर मगहर महोत्सव के आयोजन के दृष्टिगत चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मगहर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के संबंध में ड्यूटी पर लगाये गये विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।


स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा मीडिया से बातचीत में बताया कि कबीर मगहर महोत्सव के दौरान पूरे सप्ताह सूफी संत कबीर दास जी से संबंधित कार्यक्रमों को शामिल किया गया है, उन्होंने बताया कि इसके अलावा महोत्सव के दौरान सभी दिवसो में विभिन्न विभागों से संबंधित गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना के रोकथाम हेतु महोत्सव में वर्दी एवं सादे वस्त्रों में पर्याप्त पुलिसबल की ड्यूटी लगायी गयी है।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मगहर प्रतिनिधि नूरुज्जमा अंसारी, सभासद अवधेश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार दुबे, तहसीलदार सदर जनार्दन, ई0ओ0 नगर पंचायत मगहर वैभव सिंह सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

3 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

4 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

5 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

5 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

5 hours ago