Categories: Uncategorized

मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने केन्द्रीय राज्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष बह्मानन्द के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने केन्द्रीय राज्य मंत्री ग्रामीण विकास भारत सरकार कमलेश पासवान को ज्ञापन सौंप कर मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग किया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की कृपा से लगभग 8 लाख संविदा एवं आउट सोर्सिंग पर नियुक्त कर्मचारियों का मानदेय बढ़ोत्तरी होने जा रहा है। लेकिन रोजगार सेवक7788 रूपये प्रतिमाह अल्प मानदेय पर कार्य करने को मजबूर हैं। ऐसे में रोजगार सेवकों का भी मानदेय बढ़ोत्तरी किया जाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ोत्तरी में ग्राम रोजगार सेवकों को भी शामिल किया जाय।प्रदेश में 18 वर्षों से ग्राम पंचायतों में अपने व अपने परिवार के भरण-पोषण व उज्ज्वल भविष्य की आस में संपूर्ण शारीरिक उर्जा खपा देने वाले हम ग्राम रोजगार सेवकों की अत्यन्त मूल -भूत समस्याएं बनी हुई है। जिसमे ग्राम रोजगार सेवको से मात्र 7788 रु प्रति माह मानदेय पर सरकार द्वारा कार्य लिया जा रहा है। वह भी मानदेय समय से नही मिलता है सत्य सनातन पवित्र पर्व होली हो या दशहरा,दीपावली, रक्षाबन्धन आदि कोई त्योहार हो मानदेय समय से नहीं मिलता है यहा तक बच्चों कि फीस समय से न जमा करने पर स्कूल से नाम काट दिए जाते है ग्राम रोजगार सेवकों का पुरा परिवार निराशा में जीवन – यापन कर रहा है। आर्थिक कमजोरी के कारण ग्राम रोजगार सेवक आये दिन मृत्यु के गाल में समायें जा रहें है। इस मंहगाई में मानदेय कम से कम 30000 रू प्रतिमाह कर के समय से भुगतान कराया जाना नितान्त आवश्यक है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 04 अक्टूबर 2021 को एक्सपो डिफेन्स पार्क लखनऊ में प्रदेश के समस्त ग्राम रोजगार सेवको को बुलाकर इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए इनके जाब चार्ट में मनरेगा के अतिरिक्त अन्य कार्य जोड़ने व मानव संसाधन एच आर पालिसी लागू कराने की जोर- शोर से घोषणा किये थे जो आज तक शासन स्तर पर विचाराधीन है। जो निन्दनीय हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि की सरकारों की तरह उत्तर प्रदेश की सरकार भी ग्राम रोजगार सेवको के लिए नई निति बना कर विनियमित करे ताकि रोजगार सेवको की सेवा सफल हो सके। इस दौरान बन्धु मद्धेशिया ब्लाक अध्यक्ष घुघली, राहुल कुमार गुप्ता, संगीता पाण्डेय, अंजना गुप्ता, अनामिका उपाध्याय, सर्वेश ,ओम प्रकाश सिंह ,प्रमोद राय , संगीता गुप्ता ,धर्मेन्द्र पासवान ,गनेश तिवारी , इन्द्र मणि विश्वकर्मा , बाबूराम, कृष्ण प्रताप चंद, ओम प्रकाश पासवान, धर्मेंद्र पासवान, चिन्नू प्रसाद सहित जनपद के तमाम ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

2 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

2 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

2 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

2 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

5 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

5 hours ago