Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा...

डीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा आगामी नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत संयुक्त रुप से थाना बखिरा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लेडुआ महुआ झुंगिया व दारुल उलुम सुन्नत तनवीर इस्लामिया लेडुआ महुआ के मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
अधिकारीद्वय द्वारा मतदान के दृष्टिगत बूथों पर की गई व्यवस्थाओं विद्युतीकरण, बाउंड्रीवाल, पानी की व्यवस्था, शौचालय रैम्प आदि का जायजा लिया गया तथा मतदान केंद्र पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुधार के साथ सभी व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर रमेश चन्द्र, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा, थानाध्यक्ष बखिरा श्याम मोहन, प्रभारी चौकी बखिरा जितेन्द्र सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक उ0नि0 जितेन्द्र यादव सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहेl

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments