Saturday, February 21, 2026
HomeUncategorizedडीएम व एसपी ने दुर्गा पंडालों का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

डीएम व एसपी ने दुर्गा पंडालों का किया निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा निचलौल तहसील स्थित विभिन्न दुर्गा पंडालों का निरीक्षण किया गया।
दोनो अधिकारियों ने सबसे पहले रामजानकी मंदिर सिसवा बाजार स्थित पंडाल का निरीक्षण किया गया। वहां पर पंडाल में स्थित कृत्रिम गुफा का निरीक्षण किया और विद्युत व अग्नि सुरक्षा की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने एसडीएम निचलौल को निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन पंडाल में सुनिश्चित कराएं। इसके उपरांत दोनो अधिकारियों ने सिसवा बाजार बाल दुर्गा पूजा सेवा समिति द्वारा स्थापित दुर्गा पांडाल का निरीक्षण किया। दोनो लोगों ने घुघली में भी दुर्गा पंडाल और वैकुंठी धाम सहित विभिन्न विसर्जन स्थलों का अवलोकन किया।
उन्होंने दशहरा के दृष्टिगत किए गए इंतजामों की जानकारी ली और सुरक्षा व्यवस्था के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने विसर्जन स्थलों पर साफ–सफाई सहित गोताखोर, नाव व नाविक सहित अन्य इंतजाम करने का निर्देश दिया। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुचारू रखने हेतु जरूरी इंतजाम करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने का निर्देश दिया। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल स्थापित करने के लिए भी निर्देशित किया।
दोनो अधिकारियों ने पैदल मार्च कर आमलोगों को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम निचलौल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments