लोगों को वृहत स्तर पर वृक्षारोपण करने व पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरुक
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा तहसील परिसर मेहदावल व पुलिस अधीक्षक आवास पर पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार वृक्षों को लगाकर जनपद में वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर लोगों को वृहत स्तर पर वृक्षारोपण करने व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया गया । डीएम व एसपी द्वारा वृक्षारोपण कर संदेश दिया गया कि समस्त प्राणी जगत के जीवन में वृक्षो का विषेश महत्व है, वृक्ष हमारे पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं, अतः न केवल हमें नियमित तौर पर वृक्षारोपण करना चाहिए बल्कि उसके बाद भी उसकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है, पर्यावरण को बचाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा हम सभी को भविष्य के दृष्टिगत इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना आवश्यक है । आम जनमानस को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संरक्षित कर संपूर्ण विश्व को सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…
गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…
फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…