संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कौशल विकास मिशन योजनान्तर्गत जनपद के जिला करागार में निरुद्ध कैदियों के कौशल प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी संदीप कुमार व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा फीता काट कर किया गया। जिला कारगार में निरुद्ध कैदियों को प्लम्बिंग एवं इलेक्ट्रिशियन पाठ्यक्रम में प्रशिक्षण हेतु चयनित किया गया है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कैदियों को कौशल प्रशिक्षण हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से जिला करागार में निरुद्ध कैदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा स्वावलंबी बनाये जाने हेतु यह प्रशिक्षण कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कैदियों को निष्ठापूर्वक कौशल प्रशिक्षण लेने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रभारी जिला कारागार अधीक्षक, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, जिला प्रबन्धक कौशल विकास मिशन एवं अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…