आधार बनाने में लापरवाही क्षम्य नही :सीडीओ

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

सीडीओ रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में आधार से संबंधित जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निदान करने एवं नए आधार कार्ड बनाने की गति तेज करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता है। ऐसे में व्यापक जनहित के दृष्टिगत आधार से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना अत्यंत आवश्यक है।

सीडीओ ने बताया कि वर्तमान समय में आधार कार्ड बनाने के लिए 205 किट एक्टिव हैं जिनके माध्यम से विगत एक माह में 14,906 लोगों का नया आधार कार्ड बनाया गया। 52784 लोगों ने अपना आधार संबंधित डाटा अपडेट भी कराया। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में लाभर्थियों का शतप्रतिशत आधार प्रमाणीकरण करा लिया गया है। सीडीओ ने सहज जन सेवा केंद्र तथा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा आधार बनाने के कम औसत पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और इनके जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने जनपद वासियों से अनुरोध किया कि यदि आधार बने हुए 10 साल से अधिक समय हो चुके हैं तो अपना आधार अनिवार्य रूप से अपडेट करा लें।

बैठक में एएसपी डॉ राजेश सोनकर, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, डीएसटीओ मनोज श्रीवास्तव, डीपीओ अनिल सोनकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

5 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

6 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

7 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

7 hours ago