बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र बरहज अंतर्गत कपवारघाट उग्रसेन सेतु से भोर में एक व्यक्ति ने राप्ती नदी में छलांग लगा दिया। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा बरहज पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से उक्त व्यक्ति की तलाश कराई जा रही है। पुल पर छलांग लगाए व्यक्ति का साइकिल, हवाई चप्पल व मोबाइल फोन पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। पुल पर मिले मोबाइल फोन के जरिए व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र सुरौली, ग्राम मलकौली श्याम वर्मा (उम्र लगभग 50 वर्ष)पुत्र स्वर्गीय शंकर के रूप में हुई है।इसकी सूचना घर वालों को दिया गया है। घर के लोगों द्वारा बताया गया कि श्याम वर्मा का पत्नी राधिका से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद बाजार से दवा ले आने की बात कहकर वह घर से निकला था, किन्तु उक्त व्यक्ति ने उग्रसेन सेतु से राप्ती नदी में छलांग लगा दी।
बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…
16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…
कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…
मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…
हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…