डीएम व एसपी ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्या

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने थाना खैरीघाट व कोतवाली नानपारा का निरीक्षण कर मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए।
थाना खैरीघाट में जनसुनवाई के दौरान ग्राम मटेराकलां से रास्ते एवं भूमि विवाद के सम्बन्ध में 05 आवेदन-पत्र पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल नायब तहसीलदार हर्षित पाण्डेय के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त को मौके पर भेजा। इसी प्रकार ग्राम बेलामकन में भूमि विवाद से सम्बन्धित आवेदन-पत्र प्राप्त होने पर जिलाधिकारी ने वाद के निस्तारण हेतु राजस्व,पुलिस व चकबन्दी विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने यह भी निर्देष दिया कि धारा 24, 67 व अन्य स्तर से प्राप्त शिकायतों का कलस्टर के रूप में चयन कर टीमों को भेज कर समस्याओं का समाधान कराया जाय। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने यह भी निर्देश दिया कि समाधान दिवस में विकास खण्डों के भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहकर आवासीय योजनाओं के भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण में सहयोग प्रदान करें। जबकि एसपी ने समाधान दिवस पंजिका का अवलोकन कर दूरभाष से निस्तारण की गुणवत्ता की फीड बैक भी प्राप्त किया। इस अवसर थानाध्यक्ष सतेन्द्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।डीएम व एसपी ने थाना कोतवाली नानपारा में आयोजित थाना समाधान दिवस का भी निरीक्षण किया। यहां पर डीएम व एसपी ने समाधान दिवस पंजिका का अवलोकन करते हुए पूर्व में निस्तारित वादों की गुणवत्ता के सम्बन्ध में फीड बैक प्राप्त किया। निरीक्षण के दौरान नानपारा कोतवाल हेमन्त गौड़ ने बताया कि 08 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें से ग्राम लखैय्या में पुलिस से सम्बन्धित 01 प्रकरण का मौके पर जाकर निस्तारण कराया गया है। जबकि भूमि विवाद से सम्बन्धित एक प्रकरण में ग्राम भोपतपुर बेलवा में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेजी गई ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago