कनियारी ड्रेन का खुदाई व सफाई कार्य प्रारम्भ

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सभा कनियारीपुर स्थित कनियारीपुर ड्रेन की शनिवार को सिचाई विभाग द्वारा खुदाई और सफाई का कार्य प्रारम्भ करवाया गया। ड्रेन की खुदाई प्रारम्भ होने से किसानो में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।लैरोहसनपुर, जयरामगढ़ ,गाँवो के बरसात का पानी निकलाने वाला नाला जगह जगह टूट जाने और सफाई न होने से पिछले कई वर्षो से किसानो की हजारो एकड़ फसल डूब जाती थी । कई बार किसानो ने इसे लेकर जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधिओं तक नाले की सफाई का मांग किया गया,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुयी।
कोपागंज विकासखंड के ग्राम सभा लैरो बेरुवार ,कनियारीपुर, जयरामगढ़, का बरसात का पानी दो किलोमीटर नाले से होते हुए सिचाई विभाग के नहर में गिरता है।विगत कई वर्षो से यह नाला जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गया है तथा काफी समय से इस नाले की सफाई नहीं हुयी थी, जिससे चलते बरसात के समय इन गाँवो के किसानो का हजारो एकड़ फसल डूब जाती थी । कई बार किसानो ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधो से इस नाले की सफाई की मांग किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुयी।शनिवार की सिचाई विभाग के जेई चन्द्रबली राम ,सहायक अभियंता मकलू राम किसानो की मांग पर इस नाला की सफाई कराने के लिए जेसीबी लेकर पहुंच गए। सिचाई विभाग द्वारा नाला खुदाई की खबर जैसे ही किसानो को हुयी तो वे ख़ुशी जाहिर करते हुए कहे कि कई वर्षो से नाले की सफाई नहीं होने से बरसात में किसानो की हजारो एकड़ फसल नष्ट हो जाती है कई बार प्रशासन को सुचना दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।अब नाले की सफाई प्रारम्भ हुयी है इससे तीन गाँवो की सैकड़ो एकड़ फसल डूबने से बच जाएगी। इस अवसर पर किसान राम नवल राही ,संजय सिंह ,उजागिर प्रजापति ,सुभाष लालचंद ,शम्भू आदि किसान मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

21 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: जयप्रकाश नारायण से सायना नेहवाल तक, इन घटनाओं ने बनाई इतिहास में जगह

लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…

2 minutes ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

2 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

2 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

3 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

4 hours ago